बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के रांची आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा

 


झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के रांची आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा

 रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक बैठक की। बैठक में 12 फरवरी को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के रांची आगमन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। श्रीमती रानी कुमारी ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के रांची आगमन  से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा । महिला कार्यकर्ताओं द्वारा उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल को झारखंड में मजबूत करने की दिशा में महिला कार्यकर्ताओं ने हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया है। 


रानी ने कहा कि झारखंड में राजद का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से राज्य की जनता भली-भांति अवगत है। राजद के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। राष्ट्रीय जनता दल जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है। जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए सतत संघर्षरत रहना पार्टी की विशेषता है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा जनहित में  किए गए कई उल्लेखनीय कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं। राष्ट्रहित, राज्य हित और जनहित के प्रति राष्ट्रीय जनता दल के समर्पण को देखते हुए झारखंड की जनता ने  आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राजद को समर्थन देने का मन बना लिया है।


बैठक में कविता सिंह,बबली देवी, उषा देवी,सुनीता देवी, सरिता देवी, चंदा देवी, रीता देवी, सोनी देवी, अंजली देवी, नीलम सिंह, वर्षा कुमारी, नीलमणि तिर्की, ज्योति देवी, मुन्नी देवी, पूर्णिमा देवी, खुशबू गुप्ता, डोली कुमारी, विद्यावती देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image