नशाएक सामाजिक बुराई है। लोगों को जागरूक करके इस बुराई को समाप्त करने की दिशा में प्रयास करना होगा। युवा वर्ग को चाहिए कि वह नशे से दूर रहें और अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं। यह बात वार्ड 23 की प्रत्याशी शबनम परवीन ने कही। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि रांची में नशे ने जो पैर पसारे हैं, उससे हर कोई चिंतित है। नशे से घर बर्बाद हो रहे हैं, अपराध बढ़ रहे हैं, अशिक्षा बढ़ती जा रही है, महिलाएं सुरक्षित नहीं और सामाजिक बुराइयां फैल रही हैं। हाईकोर्ट ने भी सरकार को नशे पर रोक के लिए नीति बनाने को कहा है, जिस पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि रांची के कई क्षेत्रों में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। आमतौर पर कई विशेष क्षेत्रों होस्टलों में बुराई पैर पसार रही है। शबनम ने कहा कि हम नशामुक्ति पर कार्यक्रम चला रहे हैं और भविष्य में भी यह जारी रहेगा।एक सवाल के जवाब में शबनम ने कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें और उन्हें नशे जैस सामाजिक बुराइयों से दूर रहने को प्रेरित क
0 Comments