कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक
रांची/ बुडमु: आज दिनांक:- 02/02/2023 को बुडमु प्रखंड पूर्वी कांग्रेस कमिटी की बैठक मंडल अध्यक्ष रंथेश्वर गिरी की अध्यक्षता मे हुई। इस बैठक मे आगामी 9 फरवरी से शुरू होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चर्चा हुई। और ये निर्णय लिया गया एक एक जनता से संपर्क कर समन्वय बैठाकर संवाद स्थापित करना है और भारत जोड़ो यात्रा को तरह आम जनता तक लेजाकर सफल बनाना है बैठक का संचालन जाकिर अंसारी ने किया इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह खूंटी जिला के प्रभार श्री सुरेश बैठा जी थे एवं रांची जिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सह बुडमु प्रभारी इंदिरा देवी, बुडमु प्रखंड प्रभारी अशफाक आलम एवं राजेश कुमार सिंह ,महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिला अध्यक्ष मेरी तिर्की एस सी सेल के जिला अध्यक्ष सह अनगड़ा प्रखंड प्रभारी किशोर नायक के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जावेद इरफान,अनिता देवी,महिला प्रखंड अध्यक्ष सबिता देवी,सर्वर आलम,रफीक अंसारी एवं बहुत सारे कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुवे
0 Comments