चांद नजर नहीं आया, पहला रोजा 24 मार्च शुक्रवार से.

 


चांद नजर नहीं आया, पहला रोजा 24 मार्च शुक्रवार से. 

रांची :- एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि आज 22 मार्च 2023 को दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड रांची के मुफ्तीयाने केराम ने दरगाह रेसालदार डोरंडा रांची में रमजानुल मोबारक का चांद नजर नहीं आया, रांची, रामगढ़, दुमका, राजमहल, जमशेदपुर, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, चाय़बासा,गुमला में भी चांद नजर आने की कोई सुचना नहीं है इस के एलावा पटना, पुपनिया, गया, लखनऊ, बरैली, मुबारकपुर, बेंगलूर, दिल्ली, राजस्थान,मुम्बई एवं अन्य प्रदेशों से सम्पर्क किया गया लेकिन कहीं से रमजानुल मुबारक का चांद नजर आने की कोई सुचना नहीं है। जिस के बाद काजीएयाने शरीयत ने फैसला लिया कि रमजानुल मुबारक का पहला रोजा 14 मार्च 2023 दिन जुमा से रखा जाएगा। इस अवसर पर मुफ्ती फैजुल्लाह मिसबाही, मुफ्ती एजाज हुसेन, मौलाना सैयद अलकमा शिबली, मौलाना ताजुद्दीन रिजवी, मौलाना इलयास फैजी, मौलाना फारुक मिस्बाही, मुफ्ती शम्स तबरेज, मो. फारुक, मजहर सिद्दीकी, मौलाना शेर मोहम्मद आदी शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image