शहर के विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती

 


                                            फाइल फोटो

शहर के विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती

सरहुल पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्तादेश जारी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची का सयुंक्तादेश

राँची: सरहुल पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त - सह - जिला दण्डाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची का संयुक्तादेश जारी किया गया है। आगामी 24 मार्च 2023 को सरहुल पर्व मनाया जाएगा। इस त्यौहार में लाखों की संख्या में स्त्री/पुरुष एकत्रित होते हैं। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर सरना स्थल पर पूजा की जाती है, इस अवसर पर भीड़ में असामाजिक तत्व सक्रिय रह सकते हैं। जुलूस पर निगरानी रखने / गश्ती दल एवं विधि व्यवस्था शान्ति व्यवस्था एवं लोक परिशांति बनाये रखने हेतु  दण्डाधिकारियों / पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 
दण्डाधिकारियों / पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति दिनांक 24.03.2023 के प्रातः 09:00 बजे से सरहुल पर्व के शांति पूर्ण समाप्ति तक के लिए की गई है।
दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति निम्न रूप से की गई है :-
रांची शहरी क्षेत्र के मुख्य सरना स्थल हातमा, रेडियम रोड, शहीद चौक, सहित 53 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी  दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थान पर निश्चित रूप से पहुँचने तथा सतत एवं कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
गश्ती क्षेत्र
रांची शहर के मुख्य चौक चैराहे, चांदनी चौक कांके रोड, हातमा से रेडियम रोड सहित कुल 10 गश्ती क्षेत्रों में निगरानी हेतु  दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 
सदर अनुमंडल प्रतिनियुक्ति
सदर अनुमंडल अंतर्गत रातू थाना, बड़काटोली, काठीटांड़, कंडे सहित कुल 34 स्थानों पर भी निगरानी एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु  दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 
बुंडू अनुमण्डल स्टैटिक प्रतिनियुक्ति
बुंडू अनुमण्डल क्षेत्र में अंतर्गत बुंडू, सोनाहातू थाना सहित कुल 04 थाना क्षेत्र में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 
सुरक्षित दण्डाधिकारी
जिला कम्पोजिट कंट्रोल रूम रांची, सुरक्षित दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है एवं जिला नजारत उप समाहत्र्ता रांची को जिला कम्पोजिट कंट्रोल रूम रांची के दूरभाष संख्या 0651-2207784 एवं 2215855 सुचारू रूप से संचालन कराने का निदेश दिया है। 
जिला नजारत उप समाहर्त्ता, रांची को  जिला नियंत्रण कक्ष में  02 विडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति करने एवं गश्ती दलों के लिये चार छोटे वाहन दिनांक 24.03.2023 को जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। 
चिकित्सा व्यवस्था
सिविल सर्जन, रांची को आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिये एक-एक एम्बुलेंस, चिकित्सक,चिकित्सा कर्मी एवं सभी आवश्यक दवा एवं उपकरण के साथ जिला नियंत्रण कक्ष, कचहरी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, एकरा मस्जिद चौक, सिरम टोली (मुख्य सरना स्थल) एवं डोरंडा थाना में उपरोक्त अवधि में प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया है। 
पेयजल व्यवस्था
रांची शहर के प्रमुख विभन्न चौक-चौराहों एवं सरना स्थलों पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु नगर आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम, रांची को अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देशित करने हेतु अनुरोध किया गया है। 
विद्युत व्यवस्था
विद्युत व्यवस्था हेतु अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग रांची से जुलूस / शोभा यात्रा के दौरान जुलूस के पथ एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत संचरण / आपूर्ति बंद रखने एवं जुलूस समाप्ति के पश्चात आपूर्ति आरंभ करने हेतु अनुरोध किया गया है। 
अग्निशाम व्यवस्था
अग्निशाम पदाधिकारी राँची को जिला कम्पोजिट कंट्रोल रूम में 02, सिरमटोली में 01, मस्जिद चौक में 01 एवं अल्बर्ट एक्का चौक पर 01 अग्निशाम वाहन की प्रतिनियुक्ति  करने का निदेश दिया गया है। 
यातायात व्यवस्था
इस दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक, यातायात रांची को यातायात पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निदेश दिया गया है। इसके साथ ही दिनांक 24.03. 2023 को जुलूस के मार्ग में वाहनों का परिचालन एवं बाहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों का परिचालन अपराहन 12:00 बजे से सरहुल पर्व की समाप्ति तक बन्द रखने का निदेश दिया गया है।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सरहुल पर्व के अवसर पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश संयुक्त आदेश में दिया गया है। 


Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image