झारखंड रत्न व विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजे गए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्सियत
देश व समाज के प्रति अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें : हरिनारायण सिंह
विशेष संवाददाता रांची। झारखंड की लोकप्रिय सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति सेवा की 32 वीं वर्षगांठ का आयोजन शनिवार(18 मार्च) को पुराने विधान सभा के सभागार में किया गया। इस अवसर पर लोक सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद खान ने समिति के क्रियाकलापों के बारे में कहा कि सभी के प्यार, सहयोग, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं से ही लोक सेवा समिति सेवा के 32वां वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में 'हमारा देश हमारा उतरदायित्व' विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और समाज में अनुकरणीय तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले शख्सियतों को 24वां झारखंड रत्न (सर्वोच्च सम्मान), विशिष्ट सेवा सम्मान से विभूषित किया गया। मौके पर लोक सभा समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह ने कहा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करें तभी इंसान होने का फर्ज पूरा हो सकता है। उन्होंने लोक सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर बिशप फेलिक्स टोप्पो, डॉ करमा उरांव, रांची विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. अजीत सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे। * बाक्स 24वां झारखंड रत्न 2023 (सर्वोच्च सम्मान) से सम्मानित होने वाले विभूतियां: शहीद सरदार गया मुंडा, (मरणोपरांत), बिशप फेलिक्स टोप्पो, निरंजन कुमार डाॅ जीडी मिश्रा, तुषार कांति शीट,हरी उरांव,मन पुरन नायक, सुजाता भगत,मुख्तार सिंह। * विशिष्ट सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित होने वाले शख्सियत: सीमा प्रसाद, अरविंद कुमार, शमी आजाद, कृष्ण कुमार मल्लिक,अत्रि गोगोपाधयाय, सुजान पंडित, सत्यव्रत ठाकुर, अलोक कुमार सिंह, मुस्तफा अंसारी, सुनील सिंह बादल, इबरार अहमद, मुकेश कंचन । *बाक्स: धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद नौशाद खान ने दिया समारोह की समाप्ति पर लोक सभा समिति के संस्थापक नौशाद खान ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि लोक सेवा समिति 31 वर्षों में प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया के अतुल्य सहयोग से लोक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, नशा मुक्ति, सद्भाव, महिला सशक्तिकरण व विधि जागरूकता आदि क्षेत्रों में अपनी सशक्त पहचान बनायी है। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय, समाज में अनुकरणीय व उल्लेखनीय कार्य करने वाले संघर्षशील शख्सियतों को सम्मान देना ही लोक सेवा समिति का उद्देश्य है। पूर्व में पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा, डॉ. बीपी केसरी, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, रामकृष्ण मिशन, बीआईटी मेसरा, खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, समुराई टेटे व गंगा प्रसाद बुधिया, दिशूम गुरु शिबू सोरेन, पद्मश्री मुकुंद नायक व पद्मश्री मधु मंसूरी को सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
0 Comments