विश्व ओरल हाइजीन दिवस: मेदान्ता रांची ने लगाया बीआईटी मेसरा में विशेष कैंप, कई लोगों की हुई जांच

 



विश्व ओरल हाइजीन दिवस: मेदान्ता रांची ने लगाया बीआईटी मेसरा में विशेष कैंप, कई लोगों की हुई जांच

रांची: विश्व ओरल हाइजीन दिवस पर मेदान्ता रांची की तरफ से बीआईटी मेसरा कैम्पस में विशेष कैम्प लगाया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में लोगों की ओरल हाइजीन की जांच की गई।
कैम्प में मेदान्ता रांची की तरफ से लगाए गए विशेष ओरल और इएनटी कैम्प में डॉक्टर रवि रोशन और डॉक्टर कृष्ण के. दास ने कैम्पस के विभिन्न फैकल्टी, स्टाफ और अन्य कर्मियों की जांच की और उन्हें दवाइयों के साथ उचित सलाह दी। इन दोनों ही डॉक्टर ने लोगों को ओरल हाइजीन के महत्व, इनको मेंटेन न करने से होने वाली बीमारी और परेशानी के बारे में विस्तार से बताया। इनका कहना था कि मानव जीवन में हाइजीन का अहम महत्व है। इन दोनों ही डॉक्टर ने जानकारी दी कि ओरल हाइजीन को मेंटेन रखा जाए तो कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। 
वहीं इस विशेष कैंप लगाए जाने के बारे में मेदान्ता रांची के हॉस्पिटल डाइरेक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा कि अपने सामाजिक दायित्त्व को मेदान्ता रांची बखूबी समझता है। वक्त वक्त पर मेदान्ता रांची सामाजिक सरोकार के तहत ऐसे कैम्प को लगाते रहता है।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image