प्रख्यात पत्रकार डॉ.वेद प्रताप वैदिक का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
बुद्धिजीवियों,पत्रकारों, राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि विशेष संवाददाता रांची/नई दिल्ली। लोकप्रिय पत्रकार,लेखक एवं विचारक डॉ.वेद प्रताप वैदिक का पार्थिव शरीर बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित दयानंद श्मशान भूमि (घाट) पर वे 24 मंत्रोच्चार के बीच उनकी अंत्येष्टि संपन्न हुई। मौके पर काफी संख्या में बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने स्वर्गीय डॉ.वैदिक को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
डॉ.वेद प्रताप वैदिक का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति: सुबोधकांत सहाय
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने प्रख्यात पत्रकार डॉ.वेद प्रताप वैदिक के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि डॉ.वैदिक का निधन पत्रकारिता जगत सहित सर्व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं विचारक के रूप में उन्होंने जीवन पर्यंत राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। उनके अकस्मात निधन से पूरा देश मर्माहत है। श्री सहाय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
0 Comments