साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक होना जरूरी : विनीत कुमार

 


साइबरपीस संवाद आयोजित, झारखंड में पूर्वोत्तर क्षेत्र के साइबर पीस क्लस्टर की घोषणा

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक होना जरूरी : विनीत कुमार



रांची। साइबर अपराध पर नियंत्रण और पीड़ितों को समुचित न्याय दिलाने के उद्देश्य से गठित संस्था साइबर पीस के संस्थापक और ग्लोबल प्रेसिडेंट विनीत कुमार ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। लोग सतर्क व जागरूक रहेंगे तो काफी हद तक साइबर अपराध से बचाव संभव है। श्री कुमार ने शनिवार को होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वोत्तर क्षेत्र के साइबर पीस क्लस्टर की झारखंड में घोषणा करते हुए कहा कि साइबर अपराध के पीड़ितों को साइबर थाना या संबंधित संस्थानों में अविलंब शिकायत दर्ज करानी चाहिए। वहीं पुलिस भी त्वरित कार्रवाई करे तो काफी हद तक साइबर अपराध पर लगाम लग सकता है और तत्काल साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी संभव है, अन्यथा देर से की गई शिकायत से सकारात्मक परिणाम नहीं मिल सकेगा। 



 शनिवार को होटल रेडिसन ब्लू में यूके इंडिया साइबर सिक्योरिटी कोऑपरेशन, ब्रिटिश उच्चायोग के सहयोग से साइबर पीस के तत्वावधान में झारखंड में साइबर अपराध पर नियंत्रण संबंधी संगोष्ठी आयोजित की गई। श्री कुमार ने कहा कि ऑनलाइन अपराधों में वृद्धि हुई है। इसकी रोकथाम के लिए साइबर पीस सतत प्रयासरत है। इस मौके पर एमिटी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि संयुक्त प्रयास से साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है। इस संगोष्ठी में रांची के सांसद संजय सेठ, आईपीएस अधिकारी आरके मल्लिक, एफजेसीसीआई के अध्यक्ष किशोर मंत्री सहित अन्य संगठनों के लोग काफी संख्या में शामिल हुए और अपने अनुभवों को साझा किया। साइबर पीस के संस्थापक और ग्लोबल प्रेसिडेंट विनीत कुमार ने कहा कि झारखंड में साइबर हमले काफी बढ़ रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय क्लस्टर के माध्यम से साइबर सुरक्षा हब के लिए गेमचेंजर बन सकते हैं। कई साइबर अपराध बड़े पैमाने पर समाज को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर सब कुछ संभव नहीं है। इसमें गैर सरकारी स्तर पर भी सबों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने ब्रिटिश उच्चायुक्त के  समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। 

संगोष्ठी में ब्रिटिश उच्चायोग के पीटर कुक ने कहा कि जब ब्रिटेन भारत के साथ काम करेगा तो चुनौतियों का मुकाबला किया जा सकता है। साइबरस्पेस की कोई सीमा नहीं है।इसलिए हमें अपने समाज की रक्षा के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। संवाद को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में जामताड़ा जिला  धोखाधड़ी के कारण साइबर क्राइम के लिए प्रसिद्ध है । साइबर फ्रॉड भारत के लिए  चुनौती बनी हुई है। जालसाज छोटे-छोटे गांव में भी साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। तेजी से बढ़ते डिजिटलीकरण के कारण भी साइबर अपराध में वृद्धि हुई है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। एमिटी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रभात त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर आयोजित संवाद में राकेश माहेश्वरी, डॉ संगीता  लाहा, डॉ सोमेन कनरार, राजीव सिंह, गणेश रेड्डी, नवीन कुमार सिंह सहित अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। साइबर पीस संवाद में ऑटोबोट इंफोसेक और एमिटी विश्वविद्यालय ने भी सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image