कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' राष्ट्रव्यापी अभियान
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने की पदयात्रा
आमजन को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का किया आह्वान
विशेष संवाददाता ------------------------------ रांची। जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बरियातु प्रखंड कांग्रेस कमिटी के सहयोग से आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बरियातू क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने जनता से संपर्क साधा व कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अपील की। माैके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। देश की खुशहाली, एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित भाव से लगे हैं। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह और आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। श्री सहाय ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र, राज्य व समाज हित में अपनी सकारात्मक ऊर्जा का सदुपयोग करने का निर्देश दिया।
श्री सहाय ने कहा कि देश की आजादी के पूर्व और आजादी के बाद भी कांग्रेस पार्टी की नीतियां और सिद्धांत राष्ट्रहित व जनहित में रही है। देशहित को सर्वोपरि समझते हुए कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान 'हाथ से हाथ जोड़ो' को सफल बनाने की अपील की। पदयात्रा के क्रम में श्री सहाय का बरियातू क्षेत्र के नागरिकों ने भव्य स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। श्री सहाय ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए के जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। पदयात्रा में काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।
0 Comments