राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

 



राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन
भाजपा के नापाक मंसूबों को जनता करेगी ध्वस्त : सुबोधकांत सहाय
 
 विशेष संवाददाता
रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात प्रदेश के सूरत कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के फैसले को भाजपा का षड़यंत्र मानते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरूवार को राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया गया। 
   विरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि   भाजपा ने देश की  संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है। भाजपा द्वारा उसका जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। 


 श्री सहाय ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपानीत सरकार द्वारा चुन-चुन कर कांग्रेसी नेताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। गैर-भाजपा शासित राज्यों में येन-केन-प्रकारेण सरकार को अस्थिर करने की साजिश में भाजपा जुटी है। देश की सर्वोच्च पंचायत संसद में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। जनहित के ज्वलंत मुद्दों को दरकिनार कर  भाजपा द्वारा संसद की कार्यवाही बाधित की जा रही है। भाजपा का एकमात्र एजेंडा गैर-भाजपाई नेताओं को टारगेट कर उन्हें प्रताड़ित करना रह गया है। 
श्री सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनसहयोग से भाजपा के नापाक मंसूबों को ध्वस्त करेगी। 
 विरोध मार्च में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनय सिन्हा दीपू, राजीव रंजन प्रसाद,  रविंद्र सिंह,रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image