पशुपालन व गव्य निदेशक ने की पशु-पक्षी आपूर्तिकर्ताओं व बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों संग बैठक

 



पशुपालन व गव्य निदेशक ने की पशु-पक्षी आपूर्तिकर्ताओं व बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों संग बैठक

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा

योजनाओं का लाभ उठायें और स्वरोजगार को बढ़ावा दें : चंदन कुमार

 विशेष संवाददाता
------------------------
रांची। गव्य विकास निदेशालय, झारखंड के तत्वावधान में धुर्वा स्थित गव्य प्रशिक्षण एवं प्रसार संस्थान के सभागार में शनिवार को झारखंड के सूचीबद्ध पशु-पक्षी आपूर्तिकर्ताओं एवं बीमा कम्पनी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की गई। 
 बैठक की अध्यक्षता निदेशक (पशुपालन-सह-गव्य) चंदन कुमार ने की।
 बैठक में सहायक निदेशक, कुक्कुट-सह-उप निदेशक (गव्य) मनोज कुमार तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की रूपरेखा, योजना, क्रियान्वयन एवं लाभ पर विस्तृत जानकारी दी गई। 



बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक (पशुपालन-सह-गव्य) ने बताया कि झारखंड राज्य में कृषि वर्षा आधारित होने के कारण खेती से आमदनी दुगुनी संभव प्रतीत नहीं होती है, इसलिए झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022- 23 की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 2023-24 में पशुपालन एवं डेयरी का लक्ष्य में अनुमानतः पांच गुणा की बढ़ोतरी की गई है, ताकि पशुपालक पशुपालन का कार्य कर स्वरोजगार के साथ-साथ जीविकोपार्जन कर सकें। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी के कार्य का सुचारू रूप से संचालन, लक्ष्य प्राप्ति, राज्य
के बाहर मेला से पशु-पक्षी की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता एवं प्रखंड स्तर पर मेला आयोजित कर वितरण कार्य निरंतर बनाये रखने के लिए आपूर्तिकर्ताओं को निबंधित करने का निर्देश दिया, ताकि पशु-पक्षी आपूर्तिकर्ताओं का डाटाबेस तैयार कर सही लाभुकों को पशु-पक्षी उपलब्ध कराया जा सके। पशुपालक स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक लाभ ले
सकें।  उन्होंने उक्त कार्यों में आने वाली कठिनाईयों के निराकरण हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
 
 बीमा कंपनियों को ससमय पशु-पक्षियों का बीमा करने का निर्देश
बैठक में पशु बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों को निदेश दिया गया कि पशु-पक्षी का बीमा ससमय किया जाय एवं दुर्घटना होने की स्थिति में क्षति की प्रतिपूर्ति तुरंत की जाय, ताकि विकास की गति में तेजी लाया जा सके।
 प्रगतिशील किसानों को एनडीआरआई, हरियाणा में प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना
गव्य प्रशिक्षण एवं प्रसार संस्थान, धुर्वा, रांची द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के कुल बीस प्रगतिशील पशुपालकों को नेशनल डेयरी रिसर्च इन्स्टीच्यूट (एनडीआरआई), करनाल (हरियाणा) में प्रशिक्षण, परिदर्शन एवं परिभ्रमण हेतु रवाना किया गया।
उक्त कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (कुक्कुट) डाॅ.मनोज कुमार, उप निदेशक
(सुकर) डाॅ.अखिलेश कुमार एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी सह मुख्य अनुदेशक,
प्रशिक्षण एवं प्रसार संस्थान, रांची, कौशलेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सेवानिवृत्त जिला गव्य विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने दी।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image