नन्हे रोजेदारो का रोजा

 


नन्हे रोजेदारो का रोजा



रांची: खुदा से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती। रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं। रांची क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे भी इस बरकत के महीने में इबादत कर रहे हैं। खासकर ऐसे बच्चे अधिक उत्साहित हैं जो अपने जीवन में पहली बार रोजा रख रहे हैं। दिन भर रोजे में रहने के बाद वे इफ्तार करने की खुशी बच्चो में कुछ अलग ही देखा जा रहा है। सिटी पालिक स्कूल की दूसरी क्लास की छात्रा सिदरा जन्नत अपने पिता मौलाना अब्दुल माजिद, माता हुमा परवीन के साथ साथ रोजा रख रही है। पांचवी क्लास के मो जुनैद अपने पिता जाहिद खान, माता सैयदह परवीन के साथ रोजा रख रहा है। बच्चो का कहना है कि पहली बार रोजा रखकर उसे काफी खुशी महसूस हो रही है। उलेमा से सुना है कि बच्चे अपने घर से ही सीखते हैं। इसलिए जहां तक हो सके अपने घरों को दीनी माहौल बनाएं।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image