भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता: सुबोधकांत सहाय

 



बापू वाटिका में काफी संख्या में जुटे कांग्रेसी

भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता: सुबोधकांत सहाय

देश के लोकतंत्र को सींचने में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी व स्व.राजीव गांधी ने दी कुर्बानी: राजेश ठाकुर 

 विशेष संवाददाता
रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत रविवार को राजधानी के मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष कांग्रेसियों ने संकल्प सत्याग्रह में शामिल होकर  केंद्र की मोदी सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।



मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश के लोकतंत्र की गरिमा को बचाए रखने में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर स्व.इंदिरा गांधी, स्व.राजीव गांधी सहित राहुल गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्व.इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी ने कुर्बानी दी है,जिसे भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र के प्रति कांग्रेस पार्टी के इन समर्पित शख्सियतों के परिजनों के बारे में भाजपा द्वारा टिप्पणियां किया जाना भाजपा नेताओं की ओछी मानसिकता का परिचायक है। 
श्री सहाय ने कहा कि भाजपा को देश की जनता करारा जवाब देगी। मोदी सरकार सिर्फ बड़े-बड़े पूंजीपतियों को संरक्षण देने और उन्हें लाभ पहुंचाने में जुटी हुई है। आम जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। जनहित के मुद्दों को दरकिनार कर भाजपा बड़े औद्योगिक घरानों का हित संरक्षण कर रही है। 



 वहीं,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व स्व.राजीव गांधी की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले ऐसे राजनेताओं के परिजनों के बारे में भाजपा द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर की गई कार्रवाई से भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र उजागर हो गया है।
 इस अवसर पर झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पूर्वाग्रह से प्रेरित है। जानबूझकर एक सोची समझी साजिश के तहत राहुल गांधी के खिलाफ ऐसा कदम उठाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी अभियान के तहत भाजपा और मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन  शुरू किया है।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर आलम, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, निरंजन शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदधारी व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image