कसवा इंडिया फाउंडेशन द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन

 


कसवा इंडिया फाउंडेशन द्वारा  इफ्तार पार्टी का आयोजन



रांची: कसवा इंडिया फाउंडेशन द्वारा रमजान 2023 का पहला इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमे सैंकड़ों लोग उपस्थित होकर एक साथ रोजा इफ्तार किया। शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक के 8 वां रोजा के मौके पर रमजान 2023 का यह पहला इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रांची शहर के शहर क़ाज़ी मुफ्ती क़मर आलम कासमी ने सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन, राज्य की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। मुफ्ती क़मर आलम ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। कसवा इंडिया फाउंडेशन के इकबाल इमाम, तनवीर अहमद ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा रमजान केपूरे महीना इफ्तार का एहतमाम कडरू जामिया नगर मदरसा में किया गया है। जहां हर दिन सैंकड़ों रोजेदार इफ्तार में शामिल होते है। आज शुक्रवार को फाउंडेशन द्वारा विशेष इंतजाम किया गया था।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image