अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के होली मिलन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए शामिल
विशेष संवाददाता जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश (राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद कुमार हरिवंश सिंह) के तत्वावधान में जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित डाॅ.अनुग्रह नारायण सिंह संस्थान परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन सचिव अनिल सिंह के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और वरीय इंटक नेता रघुनाथ पांडेय, वरीय संरक्षक सीएसपी सिंह एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ.एमएस सिंह मानस व सम्मानित अतिथि झारखंड प्रदेश युवा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह उपस्थित थे। आयोजन में सभी अतिथियों का भगवा वस्त्र से सम्मान किया गया गया और सभी ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आयोजन में प्रदेश संगठन सचिव संजय सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री महेश सिंह, जिलाध्यक्ष देवांशु शेखर, जिला उपाध्यक्ष, संतोष सिंह,महेंद्र सिंह, भोला सिंह, बी के सिंह, टुनटुन सिंह, रग्घू सिंह, शुभम सिंह, सौरभ राहुल सिंह, बीबी सिंह,नगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह उपस्थित थे। होली मिलन समारोह में काफी संख्या में क्षत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बिहार से आए कलाकारों ने होली गायन कर सबको झुमाया।
0 Comments