हजरत फातिमा के मजार निर्माण के लिए आवाज को बुलंद करना मुसलमानों का दीनी फरीजा: मौलाना तहजीबूल हसन
रांची: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के अध्यक्ष मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लखनव पहुंचे। जहां सऊदी_अरब में पैगंबर मोहम्मद (स.अ) की बेटी के मज़ारा को मुनहदिम हुए 100 वर्ष हो गए, मगर अब तक ज़ालिम आले सऊद ने मजार की निर्माण नहीं कराया। उसी मांग को लेकर पूरे भारत से लोग ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के द्वारा लखनऊ के (बड़ा इमामबाड़ा) में जमा हुए। और सऊदी सरकार के गलत नीतियों का विरोध किया गया। जिसमे उलेमा ए कराम, ज़ाकिरीन, नेशनल तंजीम, अंजुमन ए हाय मातमी, व मोमिनीन ने हजारों की संख्या में शिरकत की और ज़ालिम आले सऊद के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद की। धरना को मौलाना सैयद तहजीब उल हसन इमामे जुमा रांची सह अध्यक्ष ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड ने संबोधित करते हुए कहां कि पैगम्बर की बेटी के मजार के साथ सऊदी हुकूमत अन्याय किया है। इस अन्याय के खिलाफ आवाज को बुलंद करना मुसलमानों का दीनी फरीजा बनता है। इस कार्यक्रम का विरोध करने वाले हज़रत फातिमा के विरोधी हैं। ऐसे विरोधियों से देश दुनिया को सावधान रहना चाहिए।
हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि भारत के मुसलमानों के दुखे हुए मन की बातों को सऊदी सरकार तक पहुंचाएं। ताकि मदीने के ऐतिहासिक कब्रिस्तान में मौजूद बीबी फातिमा का मजार बनाया जा सके। सभा की अध्यक्षता मौलाना सैयद साएम मेहंदी ने की और संचालन मौलाना डॉक्टर मिर्जा यासूब अब्बास महासचिव ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया। इस कार्यक्रम का आरंभ तिलावते कलाम ए पाक से कारी नदीम ने किया। मौलाना मिर्जा एजाज अब्बास ने मेमोरेंडम पढ़कर सभा को सुनाया जो सर्व सहमति से पास करके सऊदी काउंसलेट को रवाना किया गया। इस सभा को मुख्य रूप से मौलाना डॉ मिर्जा यासूब अब्बास, इस्लामिक स्कॉलर मौलाना सैयद मुसवी रजा झारखंड, मौलाना कंबर हुसैन रायबरेली, मौलाना जैनुलअबदीन नेपाल, मौलाना हसन अकबर जौनपुर, मौलाना जाफर अब्बास लखनऊ ने भी मुख्य रूप से संबोधित किया। सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि ईद के बाद पहले हफ्ते में पूरे देश में सऊदी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला जाएगा। देश के तमाम अमन पसंद बुद्धिजीवियों से अपील की गई है कि भारत देश अमन का दूत है। इस देश से अमन शांति को बढ़ावा देने की खातिर नबी के बेटी की कब्र पूर्ण सऊदी हुकूमत बनाकर भाई चारगीका संदेश देने का काम करें। हमारा देश इस कार्य के लिए आभारी रहेगा।
0 Comments