पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस नेता जवाहरलाल सिन्हा के निधन पर जताया शोक रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व राज्य सरकार की बीस सूत्री कार्यान्वयन कमेटी के उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि स्व.सिन्हा कांग्रेस पार्टी के एक सशक्त स्तंभ थे। संगठन को मजबूत करने, पार्टी का जनाधार बढ़ाने व कार्यकर्ताओं की एकजुटता बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अकस्मात निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति व उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
0 Comments