सैंकड़ों लोग अब्दुल वाहिद खान के अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी का स्वागत किया



झारखंड प्रदेश कांग्रेस से कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी के स्वागत  के लिए प्रदेश  महासचिव अब्दुल वाहिद खान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग स्वागत के लिए पहुंचे रांची।                                                  झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी को बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी  अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं चास नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग बोकारो से स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे ।इस मौके पर अब्दुल वाहिद खान ने उन्हें बुके एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया । तथा उन्हें बधाई दी । अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि  झारखंड कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्याक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी के बनने से  पूरे झारखंड में  अल्पसंख्यक का विकास होगा ।

अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि मंजूर अंसारी अल्पसंख्यक विभाग को झारखंड में और भी मजबूती प्रदान करेंगे। क्योंकि मंजूर अंसारी  बोकारो के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं उन्हें पता है कि कैसे काम करना है। पूरे प्रदेश अल्पसख्यक विभाग झारखंड में काफी मजबूत होगी।

 अब्दुल वाहिद खान ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से भी मुलाकात की तथा बोकारो एवं चास से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर  झामुमो बोकारो जिला उपाध्यक्ष लुकमान अंसारी,राशिद खान,सरदार संतोष सिंह, मो मुस्लिम,इमरान अली के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image