अनचाहे वक्त में सीपीआर देने से जान बचाने में मिल सकती है मदद, मेदांता रांची ने दी सीपीआर की ट्रेनिंग

 



अनचाहे वक्त में सीपीआर देने से जान बचाने में मिल सकती है मदद, मेदांता रांची ने दी सीपीआर की ट्रेनिंग

रांची: अनचाहे वक्त में सीपीआर देना उस व्यक्ति के लिए वरदान साबित हो सकता है, जिसे हर्ट अटैक आया हुआ हो। मेदांता रांची की तरफ से रोटरी क्लब रांची में सीपीआर की अहमियत, उसे देने के तरीके को लेकर विशेष ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों और अन्य लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन मेदान्ता रांची और रोटरेक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
 
मेदांता रांची की तरफ से राजधानी रांची के क्लब रोड स्थित रोटरी हॉल में इसे विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मेदांता रांची के क्रिटिकल केयर सेंटर के निदेशक और प्रमुख डॉक्टर तापस साहू के साथ अन्य डॉक्टर व स्टाफ ने सीपीआर के बारे में मुकम्मल जानकारी दी। इस मौके पर करीब 60 लोगों को सीपीआर के बारे में जानकारी दी गई। आयोजन में रोटरी रांची के प्रेसिडेंट दीपक श्रीवास्तव के साथ ही सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची के छात्र, रोटरेक्ट क्लब ऑफ सेंट जेवियर्स के छात्र तथा रोटरेक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची के छात्र भी उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य संस्थानों के छात्र भी इस मौके पर उपस्थित थे। आयोजन में एक-एक करके छात्रों को सीपीआर देने के लाभ तथा सीपीआर देने की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। 
मेदांता रांची के हॉस्पिटल डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मेदांता रांची की तरफ से इस तरह की पहल पहले भी लगातार किया जाता रहा है। क्रिटिकल केयर को लेकर मेदांता रांची अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझता है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सेहतमंद रहने का संदेश देता है। आयोजन में मेदांता रांची के पीआर और कम्युनिकेशन डिविजन की तरफ से प्रशांत सेठी ने कहा कि अगर कोई संस्थान सीपीआर के प्रशिक्षण के लिए संपर्क करता है तो मेदांता रांची उसकी जरूर मदद करेगा। आयोजन में मेदांता रांची के मार्केटिंग टीम से विकास पाठक भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image