रांची: रमजान उल मुबारक का मुकद्दस महीना अब हमसे कुछ ही दिनों में जुदा होने वाला है। यह महीना बड़ी बा बरकत और रहमत वाला महीना खत्म होने वाला है। इस महीने में एक अच्छे नेक काम करने पर 70 नेक काम करने का सवाब मिलता है। अल्लाह पाक इस महीने में एक का 70 अता करते हैं। इस महीने में जकात की बड़ी अहमियत है। इमानदारी से हम और आप जकात निकालेंगे तो जरूरतमंदों की मदद आसानी के साथ की जा सकता हैं। इस महीने की बरकत तो देखिए कि रमजान में कोई भी भूखा प्यासा नहीं सोता। अल्लाह पाक उसका इंतजाम कर देते हैं। रमजान में कुरान की तिलावत करने का बहुत बड़ा सवाब है। इस बा बरकत महीने में अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदार, दोस्त सभी का ख्याल करें। और अल्लाह से दुआ करें अल्लाह पाक रमजान के बचे हुए दिनों में हम सबको ज्यादा से ज्यादा सवाब कमाने वाला बनाएं। अकील उर रहमान महासचिव सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची
0 Comments