मदरसा दारुल कुरान का 12 वां जलसा ए दस्तारबंदी 8 जून को

 


 रांची:  मदरसा दारुल कुरान बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी रांची का 12वां जलसा ए दस्तारबंदी 8 जून 2023 दिन गुरुवार को होना है।  इसके मुख्य अतिथि दारुल उलूम देवबंद के उप प्रिंसिपल हजरत मौलाना मुफ्ती राशिद होंगे, और विशेष वक्ता ओडिशा मदरसा मरकाजुल उलूम सोंगडा के प्रिंसिपल हजरत मौलाना मुफ्ती नकीब उल अमीन होंगे। जलसा ए दस्तारबंदी की अध्यक्षता झारखंड की शान, शेख उल हदीस, दर्जनों एदारा के संरक्षक और जामिया रशीदुल उलूम चतरा के प्रिंसिपल हजरत मौलाना मुफ्ती नज़रे तौहीद मजाहिरी करेंगे। 

उक्त जानकारी मदरसा दारुल कुरान बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी रांची के प्रिंसिपल हजरत मौलाना हाफिज जुबैर अहमद ने दी है। उन्होंने बताया कि जलसा ए दस्तारबंदी की तैयारी चल रही है। इस जलसे में 22 हुफ्फाज ए कराम के सरो पर दस्तार ए फजीलत( पगड़ी) बांधी जाएगी। आप सबसे इस जलसा दस्तारबंदी में शिरकत होने के अपील है।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image