श्री क्षत्रिय महासभा की महिला विंग ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

 


 वरीय संवाददाता 
रांची।  श्री क्षत्रिय महासभा की महिला विंग के तत्वावधान में वीर पराक्रमी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।  देश के महान विभूति एवं देश भक्त महाराणा प्रताप की जयंती किशोरगंज स्थित निवास स्थान पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर   महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप यज्ञ, कीर्तन-भजन , मां गायत्री की पूजा श्री क्षत्रिय महासभा, महिला विंग, झारखंड की अध्यक्ष मीनु शाहदेव  के नेतृत्व में की गई। इस आयोजन का उद्देश्य अपनी देश की जनता को देश के प्रति प्रेम भाव जगाना है ।  कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश की मीडिया प्रभारी सुलोचना शाहदेव ने किया। मौके पर  महिलाओं ने महाराणा प्रताप की जयंती पर  पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुष्पा देवी , अनीता , सुरुचि रंजन , अनीता शाहदेव सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image