रांची जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बने विनय सिन्हा 'दीपू'

 


रांची। रांची जिला बॉक्सिंग संघ के नए अध्यक्ष विनय सिन्हा 'दीपू' को बनाया गया है। होटवार स्थित खेलगांव में सरायकेला खरसावां जिला के सचिव राजीव कुमार वर्मा और रामगढ़ जिला के अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी के देखरेख में चुनाव को संपन्न कराया गया। एनुअल जनरल मीटिंग में 2023 से 2025 के लिए नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता विनय सिन्हा दीपू को अध्यक्ष, कार्यकारिणी अध्यक्ष परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष विशाल आनंद नाग, सचिव अजय मुकुल टोप्पो व कोषाध्यक्ष गुलाम जावेद को बनाया गया। इसके अलावा डॉली कुमारी सिंह, बलामदीना तिग्गा, कुमारी प्रिया, सचिन कुमार और मानव प्रताप सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image