बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन के तहत दो बेटियां सम्मानित

 


विशेष संवाददाता 
जमशेदपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डाॅ.एमएस सिंह मानस ने दो मेधावी बेटियां मोहिता सिंह और नेहा सिंह को सम्मानित किया। इस मौके वीरांगना प्रभा सिंह, कृष्णा सिंह  और सरोज सिंह ने भी गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मोहिता सिंह इंजीनियरिग की पढ़ाई पूरी कर अमेरिका के कैलिफोर्निया में पदस्थापित हैं, जबकि नेहा सिंह इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी कर बैंगलोर में पदस्थापित हैं।



अनिल सुरपथ स्थित मोहिनी अपार्टमेंट की निवासी और कृष्णा कामेश्वर सिंह को तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी निवेदिता सिंह भी एमएसडब्लू की पढ़ाई कर कैनाडा में पदस्थापित हैं। समाज के लिए मिसाल बनी ये बेटियां 
 कान्वेंट से पढ़ी लिखी हैं। संगठन के द्वारा समय समय पर बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन के तहत मेधावी बेटियों को सम्मानित किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image