झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए अब्दुल वाहिद खान


 चास:- रांची के पुराना विधानसभा हॉल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में बोकारो से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं चास नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग पहुंचे ।इस मौके पर बैठक में सांगठनिक एवं आगे कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,  मंत्री आलमगीर आलम , झारखंड प्रदेश प्रभारी उमर खान  सहित कई मंत्री एवं विधायक बैठक में पहुंचे ।

इस मौके पर अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि आज के कार्यकारिणी बैठक से प्रदेश में नई दिशा एवं दशा बदलेगी ।अल्पसंख्यक विभाग काफी मजबूत होगा। तथा पूरे झारखंड में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेता एवं कार्यकर्ता आगे के कार्य में लग जाएंगे। अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि 2024 में चुनाव कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी। पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र एवं राज्य में अपना सरकार बनाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से शाहिद,सगीर, बिरला इत्यादि के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image