झारखंड राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान


                                                              चास:-चास के सुल्तान नगर से  भर्रा तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान  प्रतापगढ़ी के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं चास नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान भी मौजूद थे ।इस मौके पर मंजूर अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम कर्बला मैदान में होगा ।जो ऐतिहासिक होगा ।इसी को लेकर हम लोग जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस मौके पर अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी  बोकारो से हैं। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम बोकारो कर्बला मैदान में हो रहा है ।प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उनका स्वागत करते हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस मौके पर बोकारो जिला अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा , शाहिद रजा के अलावा काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image